Isro : चंद्रयान 3 की लांचिग की उल्टी गिनती शुरू, तिरुपति वेंकटचलपति पहुंचे वैज्ञानिक

चंद्रयान 3 की लांचिग


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान -3 की काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इसके लिए वैज्ञानिकों द्वारा तमाम जरूरी निरिक्षण संपन्न हो चुके हैं। बुधवार को इसरो के वैज्ञानिक मिशन की सफलता के लिए तिरुपति मंदिर पहुंचे और मिशन की सफलता के लिए पूजा अर्चना की।

इस दौरान वैज्ञानिकों के हाथ में इसरो-3 का छोटा प्रोटोटाइप था। बताते चलें कि इसरो का चंद्रयान मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरेगा।

श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में इसके लिए डेमो लांच ट्रेनिंग भी संपन्न हो गयी है। इसरो का इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन रोवर लैंडिग के दौरान असफल हो गया था। बता दें कि इस मिशन की सफलता से इसरो के आने वाले अन्य मिशन मंगलयान, शुक्रयान और गगनयान के आगे का रास्ता भी साफ होगा।

इस मिशन के सफल होने से चंद्रमा पर लैंड करने वाले देश अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत दुनिया के चौथा देश बन जाएगा।


उत्तराखंड की इसी तरह हर खबर पाने के लिए हमारे साथ जुड़े, साथ ही हमारे फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पेज से जुड़ें। वहीं उत्तराखंड की अन्य जानकारी के लिए आप हमारी अन्य   वेबसाइट wegarhwali.com और uttarakhandheaven.in

और नया पुराने

Technology