Site icon Uttarakhand Trending

कीर्तिनगर में रामपुर पुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, रूद्रप्रयाग के रहने वाले हैं पांचो घायल

WhatsApp Image 2022 09 11 at 9.59.45 AM

कीर्तिनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल के समीप कल एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीच जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, पांचों लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुॅची एसडीआएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस हादसे में किसी के हताहत  सुचना नहीं है। 

 एसडीआरएफ ने पुल के नीचे से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुॅचाया। जहॉ घायलों का ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों लोग रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले है। जो कार से देहरादून जा रहे थे। तभी अचानक कीर्तिनगर के समीप रामपुर पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। एसआई धनराज बिष्ट ने बताया कि पांचों लोग खतरें से बाहर है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



उत्तराखंड की इसी तरह हर खबर पाने के लिए हमारे साथ जुड़े, साथ ही हमारे फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पेज से जुड़ें। 

Exit mobile version